Connect with us

वाराणसी

साड़ी व्यवसायी के हत्यारोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने गौरीगंज निवासी साड़ी व्यापारी महमूद आलम को किडनैप कर हत्या के मामले में आरोपी दंपत्ति सहित तीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने गैंग लीडर अनिरुद्ध पांडेय उर्फ अन्नू निवासी बड़ी पियरी थाना चेतगंज उसकी पत्नी दिव्या सिंह उर्फ अंजली पांडेय और काशी इन्क्लेव अकथा पहाड़िया निवासी थाना लालपुर पांडेयपुर प्रवीण चौहान उर्फ प्रेम के खिलाफ उ. प्र. गिरोह बंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम की धारा 3 (1) की कर्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के अनुमोदन पर की गई है। बता दें कि तीनों फिलहाल जिला जेल में निरुद्ध हैं।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page