Connect with us

गाजीपुर

रेलवे क्रॉसिंग पर मेंटेनेंस से लगा लंबा जाम, घंटों परेशान रहे वाहन चालक

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया बाईपास क्रॉसिंग पर बदली गई 16 मीटर रेल पटरी, जाम में फंसे स्कूली वाहन और राहगीर

जमानिया (गाजीपुर)। जमानिया बाईपास रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए की अप लाइन पर शुक्रवार को रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक अनुरक्षण का कार्य कराया। इस दौरान करीब 16 मीटर पुरानी रेल पटरी बदलकर नई पटरी लगाई गई। मेंटेनेंस कार्य के चलते क्रॉसिंग पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूली वाहन भी फंसे रहे, जबकि कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा।

डेढ़ घंटे तक चला अनुरक्षण कार्य

वरिष्ठ प्रशाखा अभियंता रेल पथ दिलदारनगर दिलीप कुमार की देखरेख में सुबह 11:35 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लेकर कार्य कराया गया। इस दौरान पुरानी पटरी बदलने के साथ वेल्डिंग, स्लीपरों की ओवरहालिंग, रबर पैड और इलास्टिक रेल क्लिप (ईआरसी) बदलने का काम किया गया। साथ ही ट्रैक की अलाइनमेंट और पैकिंग भी की गई।

सुरक्षा मानकों के तहत हुआ काम

रेलवे प्रशासन के अनुसार, अनुरक्षण कार्य की जानकारी संबंधित थाना, जीआरपी और आरपीएफ को पहले ही दे दी गई थी। निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के बाद ट्रैक को रेल परिचालन के लिए फिट घोषित किया गया।

Advertisement

सुरक्षित रेल परिचालन के लिए जरूरी है मेंटेनेंस

रेलवे अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जमानिया क्रॉसिंग पर ट्रैक का अनुरक्षण लगातार कराया जा रहा है, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारु बना रहे। हालांकि, कार्य के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page