Connect with us

राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध में 12 भारतीयों ने गंवायी जान, 16 लापता

Published

on

भारत ने रिहाई के लिए तेज की कोशिशें

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी सेना में सेवारत 12 भारतीय सैनिक मारे गए हैं। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि कुल 126 भारतीयों के रूस की सेना में शामिल होने की सूचना है। इनमें से 96 भारतीय अपनी सेवा पूरी करने के बाद भारत लौट चुके हैं, जबकि 12 की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18 भारतीय अभी भी रूसी सेना में सेवा दे रहे हैं, जिनमें से 16 भारतीय लापता हैं और उनके ठिकाने का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं। “हम लापता भारतीय नागरिकों के ठिकाने का पता लगाने के साथ-साथ बचे हुए लोगों की जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं।”

Advertisement


विदेश मंत्रालय ने केरल के त्रिशूर जिले के निवासी बिनिल टी.बी. की हाल ही में हुई मौत की पुष्टि की है, जो रूसी सेना में सेवा कर रहे थे। उनकी मृत्यु को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके शव को भारत वापस लाने के प्रयास जारी हैं। मास्को में भारतीय दूतावास रूसी अधिकारियों से लगातार संपर्क कर रहा है। इसके अलावा, रूस में घायल हुए केरल के एक अन्य नागरिक का इलाज मॉस्को के एक अस्पताल में चल रहा है। दूतावास उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखे हुए है और हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही इलाज के बाद भारत लौटेंगे।

भारत ने रिहाई के लिए तेज की कोशिशें

पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस यात्रा के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई का मुद्दा उठाया था। इस दौरान रूसी सेना में नौ भारतीयों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी, और अब बिनिल की मौत के बाद भारत ने रूसी सेना में सेवारत भारतीयों की रिहाई को लेकर अपनी कोशिशों को और तेज कर दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page