Connect with us

मिर्ज़ापुर

जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया मायावती का 69वां जन्मदिन

Published

on

मिर्ज़ापुर। मिर्जापुर में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी का 69वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बसपा जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन के नेतृत्व में मिर्जापुर जिला मंडलीय अस्पताल एवं ड्रामा सेंटर में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बहन मायावती जी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की गई।

इस जनकल्याणकारी पहल में प्रमुख रूप से परवेज अहमद, मुदस्सर नजर, कन्हैयालाल साहू, विक्की सिंह, ध्रुव कुमार साहू, शुभम सिंह, गोविंद यादव, विनायक जायसवाल, रोशन अली, महबूब राईन और विक्की यादव सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर बहन जी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और उनके समाज कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और सामाजिक परिवर्तन के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करना था। बहन मायावती जी के विचारों और उनके संघर्षों से प्रेरित होकर बसपा कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से इस दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक सेवा के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa