Connect with us

आजमगढ़

महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया गया जागरुकता अभियान

Published

on

आजमगढ़ (जयदेश)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान (फेज-05) के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया।

अभियान के दौरान घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह प्रतिषेध, पॉक्सो अधिनियम और महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला हिंसा और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन (102), और एंबुलेंस सेवा (108) की जानकारी साझा की गई।

महिलाओं और बालिकाओं को उनकी समस्याओं और उनके समाधान के लिए जागरूक करने हेतु पुलिस की पाठशालाएं और चौपालें आयोजित की गईं। स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क और जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से भी जानकारी दी गई जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान का लाभ मिल सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page