Connect with us

गोरखपुर

ब्लॉक प्रमुख पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Published

on

Loading...
Loading...

दो बाइक पर सवार चार अज्ञात हमलावरों पर गोली चलाने का आरोप, बाल-बाल बची जान

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज नगर रोड पर त्रिलोकपुर के पास सोमवार देर रात भाजपा की ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश निषाद के पति भोला निषाद की स्कॉर्पियो पर फायरिंग का मामला सामने आया है। भोला निषाद ने दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

सब्जी लेकर घर लौटते समय हुई घटना

भोला निषाद के मुताबिक, वह सोमवार देर रात कप्तानगंज कस्बे से सब्जी लेकर अपनी स्कॉर्पियो से घर तेलियाडीह, महराजगंज लौट रहे थे। उनके साथ चालक तरुण निषाद भी मौजूद था। इसी दौरान पुराने ईंट-भट्ठे के पास दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उनकी गाड़ी पर बाईं ओर से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से दोनों घबरा गए। उन्होंने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

स्कॉर्पियो के शीशे पर मिले गोली के निशान

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के शीशे पर गोली लगने के निशान मिले हैं। आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से कप्तानगंज की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और महाराजगंज चौकी की पुलिस सक्रिय हो गई।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश गौड़ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ ही घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश गौड़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही फायरिंग के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page