Connect with us

राष्ट्रीय

पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर जायेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Published

on

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा 7 से 10 अप्रैल तक रहेगी। इस दौरान वह दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों से भी संवाद स्थापित करेंगी।

पुर्तगाल दौरा (07-08 अप्रैल): विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 7 और 8 अप्रैल को पुर्तगाल की यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वे पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से मुलाकात करेंगी। यह दौरा भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की पुन: स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा है।

गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रपति की यह 27 वर्षों बाद पुर्तगाल यात्रा होगी। पिछली बार 1998 में राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने पुर्तगाल की राजकीय यात्रा की थी।

स्लोवाकिया दौरा (09-10 अप्रैल): इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू 09 और 10 अप्रैल को स्लोवाकिया की यात्रा करेंगी। इस दौरान वे स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।

Advertisement

भारत और स्लोवाकिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से यह यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 29 वर्षों के बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति का यह पहला स्लोवाकिया दौरा होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa