Connect with us

पूर्वांचल

तालाब में डूबकर दो साल के मासूम की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के सकलडीहा थाना अंतर्गत बलारपुर गांव में शनिवार की सुबह 8 बजे करीब तालाब में डूबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। करीब डेढ़ घंटा बाद मासूम का शव तालाब में उतराता देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को पुलिस को सूचना दिये बगैर शव को बलुआ घाट पर परवाह कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

जानकारी के अनुसार, बलारपुर गांव के निवासी रामवृक्ष राजभर के दो बेटे लालचंद और फूलचंद हैं। फूलचंद की दो बेटियां और एक बेटा युवराज (2 वर्ष) है। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे युवराज घर के पास के तालाब के किनारे खेल रहा था, तभी अचानक फिसलकर तालाब में गिर गया। लगभग आधे घंटे तक जब वह दिखाई नहीं दिया, तो उसके परिजन चिंतित हो गए।

Loading...

गांव वाले और परिजन उसे ढूंढने के लिए आसपास के क्षेत्रों में निकल पड़े। करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब में युवराज का शव पानी पर तैरता हुआ देखा और शोर मचाया। तत्काल कुछ लोग तालाब में कूदकर युवराज को बाहर लेकर आए। उसे तुरंत नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दादा रामवृक्ष, दादी मराछी, माता गुड़िया, बहन संगम, प्रिया, आकांक्षा, अनामिका, अंजली, मीरा, राखी बड़ी माता कुसुम व पिता फूलचंद और लालचंद का रोते रोते बुरा हाल था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page