Connect with us

राष्ट्रीय

कुछ ही देर में बयान जारी करेंगे RBI गवर्नर, हो सकते हैं कुछ नए ऐलान

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ अहम ऐलान करेंगे। केंद्रीय बैंक ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बढ़ती महंगाई के बीच आरबीआई गर्वनर की इस पीसी को काफी अहम माना जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मार्च में भारत की रिटेल महंगाई 17 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

Loading...

अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि केंद्रीय बैंक जून की नीति में अपने रुख को समायोजन से न्यूट्रल में बदल सकता है। इसके अलावा महंगाई को रोकने के लिए 25 बेसिस प्वाइंट के रेट में बढ़ोतरी के साथ इसे टॉप पर ले जाया जा सकता है। वहीं रूस और यूक्रेन के युद्ध का भी असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, जिस वजह से महंगाई पर अब आरबीआई का नजरिया बदल रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page