Connect with us

गाजीपुर

करंट की चपेट में आए किसान ने पांच दिन बाद तोड़ा दम, हथौड़ा गांव में पसरा मातम

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर (गाजीपुर) जयदेश। सैदपुर क्षेत्र के हथौड़ा गांव में खेत पर काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को उनका निधन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान पप्पू यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी हथौड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 19 मई को वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत के किनारे से गुजर रहा बिजली का टूटा तार अचानक उनकी चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें वाराणसी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका और 24 मई को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

पप्पू यादव अपने परिवार के मुख्य सहारा माने जाते थे। परिवार में पत्नी, दो भाई और पढ़ाई कर रही बेटी सहित अन्य सदस्य हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर थी और अब परिवार के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है।

Advertisement

घटना पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताया है। ग्राम प्रधान रमेश पासवान, पूर्व प्रधान वकील पांडेय, आजाद यादव, ध्रुव यादव, शिक्षक सतीश यादव और इंदू प्रजापति समेत कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि गांव में कई जगह बिजली के तार जर्जर हालत में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page