गाजीपुर
चण्डिका शक्तिपीठ चांड़ीपुर का स्थापना दिवस समारोह 26 मई को
शाम 7 बजे होगी गंगा आरती
नंदगंज (गाजीपुर) जयदेश। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां चण्डिका शक्तिपीठ चांड़ीपुर का स्थापना दिवस समारोह गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार 26 मई को पूरे दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के साथ सायं भंडारे का आयोजन किया गया है।
मां चण्डिका शक्ति पीठ के पुजारी हिमांशु पाण्डेय के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हवन-पूजन और शाम 4 बजे से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत सायं 7 बजे से भव्य गंगा आरती की जाएगी। शाम 5 बजे से ही श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा।भंडारे के लिये चांड़ीपुर निवासी वंशनारायण राय ‘दादा’ के पुत्रों ने भंडारे हेतु एक लाख एक रुपये की सहयोग राशि गुजरात से भेजा हैं।
कार्यक्रम के आयोजक एवं चांड़ीपुर ग्रामवासियों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हवन-पूजन एवं गंगा आरती तथा भंडारे में शामिल होने की अपील की है।
