Connect with us

पूर्वांचल

एमपी के सीएम का आज‌ गाजीपुर दौरा, बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे प्रचार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।‌ जहां पर वह 75 लोकसभा गाजीपुर के चुनावी समर में भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में मतदाताओं को साधने आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बताया कि, “मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का रविवार 19 मई को 11 बजे पूर्वाह्न मे आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री अंधऊ हवाई अड्डे से सीधे कार्यक्रम स्थल मगई नदी के पार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ग्राम पंचायत शेखपुर बगीचे में पहुंचेंगे और क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करेंगे।”

कार्यक्रम स्थल का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। और क्षेत्रीय जनता से भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर उनके उदबोधन को सुनने का आह्वान किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page