Connect with us

चन्दौली

उपकार हॉस्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, कैंसर उपचार में नई तकनीक का इस्तेमाल

Published

on

Loading...
Loading...

डॉ. स्वप्निल पटेल बोले- रोबोटिक सर्जरी से छोटे चीरे में इलाज, मरीज जल्दी हो रहे स्वस्थ

वाराणसी। उपकार हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट के कैंसर सर्जन डॉ. स्वप्निल पटेल ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में रोबोटिक सर्जरी एक बड़ी उपलब्धि साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक से जटिल सर्जरी को अधिक सटीकता और कम जोखिम के साथ किया जा सकता है।

एक साक्षात्कार में डॉ. पटेल ने बताया कि वे पिछले करीब 30 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने एम्स दिल्ली और टाटा मेमोरियल सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बीएचयू के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में वे उपकार हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट में कैंसर सर्जन के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. पटेल ने बताया कि उपकार हॉस्पिटल में नई रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की गई है। इस तकनीक की मदद से सर्जरी के दौरान शरीर के अंदर के अंगों को बड़े और स्पष्ट रूप में देखा जा सकता है, जिससे चिकित्सक को ऑपरेशन करने में अधिक सुविधा मिलती है। उन्होंने बताया कि रोबोट को वीडियो गेम की तरह नियंत्रित किया जाता है, लेकिन पूरी सर्जरी डॉक्टर द्वारा ही की जाती है।

उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे बड़ा लाभ यह है कि मरीज को छोटा चीरा लगाया जाता है, जिससे दर्द और रक्तस्राव कम होता है तथा मरीज जल्दी स्वस्थ होकर अपने सामान्य कामकाज पर लौट सकता है।

Advertisement

डॉ. पटेल के अनुसार रोबोटिक तकनीक से कई प्रकार की सर्जरी संभव हैं, जिनमें पित्त की थैली, हर्निया, महिलाओं में बच्चेदानी की सर्जरी, हार्ट सर्जरी, कोलोन कैंसर, रेक्टल कैंसर, गॉलब्लैडर कैंसर, स्टमक कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसी सर्जरी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी की विशेष ट्रेनिंग के लिए वे फ्रांस और दक्षिण कोरिया भी गए हैं। उपकार हॉस्पिटल में रोबोटिक मशीन आने के बाद बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन इस नई तकनीक की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page