Connect with us

वाराणसी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का 62वां अधिवेशन का हुआ समापन, सत्र 2023-24 की कार्यकारिणी का गठन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: अभाविप काशी प्रांत का 62वां प्रांतीय अधिवेशन वाराणसी के संत अतुलानंद कांवेंट स्कूल कोइराजपुर में समापन हुआ। जिसमें प्रथम सत्र में अभाविप की 75 वर्ष की ध्येययात्रा विषय पर हुआ भाषण जिसमें कार्यपद्धति , नवीन आयाम , रचनात्मक कार्य, आंदोलनात्मक गतिविधि , शैक्षणिक परिसरों में बढ़ते कार्य, 45लाख से अधिक देश भर के अंदर सदस्यता कर विश्व का पुनः सबसे बड़ा छात्र संगठन बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है।ऐसे विभिन्न विषयों से सापेक्ष में सत्र रहा। इसके पश्चात अधिवेशन में पुरे प्रांत से जुटी ढेड़ सौ से अधिक छात्राओं की बैठक कर उनके अनुभव लिये गये जिसमें छात्राओं ने अपनी सत्रों के संदर्भ में विचार रखे साथ ही आत्मनिर्भरता, सशक्तीकरण को विषय पर भी चर्चा की।
अगले सत्र में समानांतर विषय चार गटों में चले जिसमें स्त्री विमर्श, भारतीय ज्ञान परंपरा, पर्यावरण संरक्षण, सेवा जैसे विषय रहें इस सत्र में भारतीय नारीवाद पर गहन चर्चा हुई, भारतीय भाषा में अध्ययन, ज्ञान परंपरा के शिक्षा में समावेश, विकासार्थ विद्यार्थी आयाम व सेवार्थ विद्यार्थी आयाम की भी चर्चा हुई।
इसके पश्चात आगामी सत्र में कार्यक्रम की घोषणा प्रांत मंत्री अतेंद्र सिंह द्वारा की गई जिसमें युवा दिवस, सुभाष चंद्र बोस जी कि जयंती, 26जनवरी, जिला छात्र सम्मेलन , अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बाबा साहेब की जन्मजयंती व बैठकों के संदर्भ में रहा।नवीन कार्यकारिणी का गठन आगामी सत्र हेतु प्रांत अध्यक्ष डॉ सुचिता त्रिपाठी द्वारा किया गया । समारोप भाषण प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष जी ने दिया।
तत्पश्चात नवीन व पुरातन कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें अधिवेशन में आये 792 कार्यकर्ताओं में नवीन दायित्वान व पुरातन कार्यकारिणी के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

Loading...

इस अधिवेशन में काशी महानगर से प्रांत उपाध्यक्ष के रूप में डॉक्टर ऊर्जस्विता सिंह, SFD प्रमुख पायल राय, शोध कार्य सह संयोजक हर्षा सिंह, राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक आकाश सिंह, खेल आयाम सह संयोजक गौरव राय जी को नवीन जिम्मेदारी मिली।
इस अधिवेशन में राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भाई पटेल , क्षेत्रिय संगठन मंत्री घनश्याम शाही , राष्ट्रीय मंत्री हरिकृष्ण जी प्रवासी के रूप में उपस्थित रहे ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page