Connect with us

अपराध

वाराणसी: पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल के साथ दो को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना लोहता पुलिस बल द्वारा दो नफर अभियुक्तगण शिवपूजन कुमार पटेल (20 वर्ष) पुत्र स्व. भैयालाल पटेल निवासी मथुरापुर एवं विक्की राजभर (19 वर्ष) पुत्र अमरनाथ राजभर निवासी ग्राम छितौनी, थाना लोहता को गिरफ्तार किया गया।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस को 4 अदद मोबाइल एवं घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर UP65DS6241) बरामद हुआ। गिरफ़्तारी करने वालों में थाना लोहता के चौकी प्रभारी कोटवां उ.नि. दिनेश कुमार मौर्या, का. विजय कुमार, का. श्रवण कुमार एवं का. ज्ञान सिंह थाना लोहता शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page