Connect with us

गाजीपुर

TSCT गाजीपुर ने पांच बेटियों के विवाह के लिए दिए 2.55 लाख रुपये के चेक

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदेश की 768 बेटियों को अब तक 4.08 करोड़ की सहायता, प्रत्येक बेटी को 51 हजार रुपये का शगुन

गाजीपुर, 27 अक्टूबर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) गाजीपुर ने सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े पांच सदस्यों की बेटियों के विवाह के लिए 51-51 हजार रुपये के शगुन चेक वितरित किए। महुआबाग स्थित बीएसए कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. उपासना रानी वर्मा ने कुल 2.55 लाख रुपये के चेक प्रदान किए।

जिले की 16 बेटियों को मिल चुकी सहायता

संगठन के अनुसार, TSCT गाजीपुर अब तक जनपद की 16 बेटियों के विवाह के लिए 8.28 लाख रुपये की सहायता दे चुका है। वहीं, प्रदेश स्तर पर 768 बेटियों के विवाह हेतु 4.08 करोड़ रुपये का कन्यादान शगुन प्रदान किया जा चुका है। प्रति सदस्य मात्र 903 रुपये के सहयोग से यह पहल संभव हो रही है। संगठन ने भविष्य में प्रत्येक बेटी के विवाह के लिए पांच लाख रुपये तक की सहायता देने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

शिक्षक परिवारों को भी मिल रही मदद

संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेकानन्द, सह-संस्थापक एवं महामंत्री सुधेश पाण्डेय तथा सह-संस्थापक एवं कोषाध्यक्ष संजीव रजक हैं। संगठन के मुताबिक, अब तक 676 दिवंगत शिक्षक परिवारों को 300 करोड़ रुपये से अधिक, 107 दुर्घटनाग्रस्त शिक्षकों को 34.45 लाख रुपये और जीवनदान योजना के तहत 84 गंभीर रूप से बीमार सदस्यों को 49 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में वाराणसी मंडल महामंत्री अमित कुमार सिंह, जिला संयोजक जगदीश प्रसाद, जिला प्रवक्ता अभिषेक गौरव, सह-संयोजक दिवाकर सिंह, दिवाकर यादव, वंशिधर राय और आनन्द सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लॉक टीम से अखिलेश प्रताप सिंह, विश्वासमणि सिंह, बेचू यादव और ओम प्रकाश गौतम सहित संगठन के कई सक्रिय सदस्यों ने सहभागिता की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page