Connect with us

वाराणसी

T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

पहला सेमीफाइनल मैच परिचालन और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया।

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के मिनी स्टेडियम में चल रही अंतर विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पहला सेमीफाइनल मैच परिचालन और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया। परिचालन विभाग ने 16 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। परिचालन टीम को फाइनल में पहुंचने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वाले  परिचालन विभाग के खिलाड़ी रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी सुदेश कुमार के द्वारा दिया गया।

परिचालन विभाग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाएं। परिचालन विभाग की तरफ से रामप्रवेश ने चार चौके और दो छक्के की सहायता से 19 बॉल पर 37 रन, आशीष सिंह ने छह चौके और एक छक्के की मदद से 23 बॉल पर 35 रन, अरविंद कुमार ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 38 बॉल पर 42 रन, गजानन ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 19 बॉल पर 31 रन तथा विमलेश ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 07 बल पर 16 रन बनाए।

वाणिज्य विभाग की तरफ से भूषण ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए दीपक यादव, विष्णु मीणा और विनय, को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई वाणिज्य विभाग ने भी तेज शुरुआत की और पहले 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए थे लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहने की वजह से रन रेट बढ़ता गया और अंतिम दो ओवर में मैच जीतने के लिए वाणिज्य विभाग को 36 रनों की आवश्यकता थी। वाणिज्य विभाग की टीम 6 विकेट पर 175 रन ही बना सकी और इस प्रकार परिचालन ने 16 रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

वाणिज्य विभाग की तरफ से अमित राज ने 48 बॉल पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन, कफिल अहमद ने 31 बॉल पर 7 चौके की मदद से 31 रन, लक्ष्मण यादव ने 13 बॉल पर चार चौके की मदद से 19 रन बनाए। परिचालन विभाग की तरफ से रामप्रवेश ने शानदार बालिंग करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए विमलेश ने दो और गजानन ने एक विकेट लिया। 19 बॉल पर 37 रन बनाने वाले और तीन विकेट लेकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचने में अहम भूमिका निभाने वाले वाले परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ खिलाड़ी सुदेश कुमार के द्वारा दिया गया। इस प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल 01 फरवरी,2024 को इसी ग्राउंड पर रेलवे सुरक्षा बल और यांत्रिक विभाग के बीच खेला जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page