Connect with us

वाराणसी

MGKVP में रिसर्च मेथाडोलॉजी पर एक व्याख्यान का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी में प्रशासनिक भवन स्थित राधाकृष्णन समिति कक्ष में रिसर्च मेथाडोलॉजी पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस व्याख्यान के मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर पी.के. बंसल पूर्व कुलपति, एम. एम.यूनिवर्सिटी,सोलन एवं डायरेक्टर जनरल क्वेस्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट ,मोहाली आमंत्रित किए गए थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने की। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट डॉ.राहुल गुप्ता ने किया धन्यवाद ज्ञापन नैक समन्यवयक प्रो.मोहम्मद आरिफ ने किया ।
व्याख्यान में यह बोलते हुए प्रोफ़ेसर बंसल ने रिसर्च की तकनीकों पर ध्यान देने के साथ ही साथ अपने अध्यापकीय अनुभवों को भी साझा किया। मुख्य वक्ता ने बताया कि किस तरह से परंपरागत अध्यापन के तरीकों में नवाचारों को सम्मिलित किया जा सकता है, ऐसे कौन कौन से महत्वपूर्ण आयाम हैं जिनको अध्यापन में शामिल करके कक्ष शिक्षण को रोचक और प्रभावशाली बनाया जा सकता है। पाठ्यक्रम में ऐसे कौन से बदलाव किए जाने चाहिए जिससे कि विद्यार्थियों को समसामयिक गतिविधियों के विषय में पता चल सके तथा वे अपना समग्र विकास कर सके।
अध्यक्षीय आशीर्वचन में बोलते हुए कुलपति प्रो.आनंद कुमार त्यागी जी ने कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दृष्टिगत हम अध्यापन में और किन नई चीजों को जोड़ सकते हैं इस विषय पर सभी को ध्यान देना होगा साथ ही साथ यह भी देखना होगा कि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने के दौरान एवं प्राप्त करने के पश्चात रोजगार में संलग्न हो सके।
कार्यक्रम में उप कुलसचिव हरीश चंद विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष,विभागाध्यक्ष, निदेशक एवं अनेक विभागों के शोध छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page