Connect with us

वाराणसी

EVM भरोसेमंद नहीं, मतपत्र से होना चाहिए मतदान : पवन कुमार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंगलवार को मैदागिन स्थित पराडकर स्मृति भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान‌ ‘ईवीएम हटाओ सेना’ और ‘राइट टू रिकाल पार्टी’ के अध्यक्ष भीलवाड़ा, राजस्थान से आए पवन कुमार ने ईवीएम मशीन में छेड़छाड़ को लेकर डेमो दिखाया।

उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रदर्शन कर यह दिखाया कि दो बार लगातार केला चिन्ह पर बटन दबाने पर दोनों बार काले शीशे वाली वी. वी.पी.ए.टी. मशीन में दिखा तो केला ही लेकिन प्रिंटर के अंदर एक पर्ची केला की छपी और दूसरी सेब की।

यह मशीन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के इंजीनियर और अमेरिका से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल किए हुए अहमदाबाद के रहने वाले राहुल चिमनभाई मेहता ने बनाई है जो खुद इ.वी. एम. हटाओ सेना व राइट टू रिकाल पार्टी से भी जुड़ हुए है। यह मशीन दिखाती है कि यदि कोई चाहे तो ईवीएम से आसानी से मत लूटे जा सकते है। यदि दूसरा मतदाता भी केला को ही मत देता है तो उसे भी 7 सेकेंड के लिए वी.वी.पी.ए.टी. में पहले वाले ही मतदाता की केला की पर्ची दिखाई पड़ेगी। किंतु रोशनी बुझने पर तीसरे मतदाता के आने से पहले ही प्रिंटर सेब छाप देगा। यह न तो मतदाता को पता चलेगा न ही किसी वहां मौजूद अधिकारी को। अधिकारी भी काले शीशे वाली वी.वी.पी.ए.टी. मशीन से अनभिज्ञ हैं।

इस प्रदर्शन का उद्देश्य मात्र इतना है कि ईवीएम के बारे में भारत का निर्वाचन आयोग जो दावे कर रहा है कि ईवीएम में कोई गड़बडी नहीं हो सकती हम उसको गलत साबित कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में ईवीएम और वी.वी.पी.ए.टी. से ही चुनाव कराते रहने को जायज ठहराया है और मतपत्र के विकल्प पर वापस जाने के सुझाव को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने वी.वी.पी.ए.टी. के काले शीशे के पीछे हेरा फेरी हो सकती है इस सम्भावना पर विचार ही नहीं किया।

ईवीएम के प्रति गहरे असंतोष को देखते हुए राइट टू रिकॉल पार्टी और सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) दोनों मानती हैं कि ईवीएम की जगह मतपत्र से चुनाव कराना ही सही विकल्प है जिसमें गड़बड़ी कम से कम कैमरे में पकड़ी तो जा सकती है। चण्डीगढ़ के महापौर के चुनाव में हमने देखा किस तरह मतपत्र में की जा रही गड़बड़ी को कैमरे के माध्यम से पकड़ लिया गया। यदि यही गड़बड़ी प्रोग्राम के माध्यम से ईवीएम और वी.वी.पी.ए.टी. में की जा रही होती तो कैमरे में नहीं पकड़ में आती और न ही वहां मौजूद अधिकारी पकड़़ पाते।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page