Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में इस दिन नामांकन करेंगे नरेंद्र मोदी, काशी में ऐतिहासिक रोड शो की तैयारी

Published

on

Loading...
Loading...

सर्वार्थ सिद्धि योग और सुंदर संयोग मुहूर्त में होगा नामांकन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी काशी में अपने संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 13 मई के दिन नामांकन करेंगे। नामांकन से पहले पीएम काशी में ऐतिहासिक रोड-शो में जनता का अभिवादन करेंगे। पीएम का रोड शो गोदौलिया, चौक से होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा और इसका समापन कचहरी में होगा।

रोड शो के जरिए भाजपा काशी समेत पूर्वांचल में अपनी ताकत दिखाएगी। पीएम सबसे पहले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। इसके बाद काशी पुराधिपति का षोडशोपचार विधि से पूजन करेंगे। तत्पश्चात कालभैरव में मंदिर जाकर भी विशेष पूजा कर जीत का आशीर्वाद लेंगे।

मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने स्थानीय नेताओं के साथ पीएम मोदी के नामांकन को लेकर चर्चा की। पुरोहितों ने पीएम के पर्चा भरने के लिए 13 मई की तारीख को अच्छा बताया। उनके अनुसार 13 मई को दोपहर 1.30 से 2.30 बजे के बीच सर्वार्थ “सिद्धि योग” का मुहूर्त है। इसमें पुष्य नक्षत्र में उस दिन शिव और शक्ति दोनों के संयोग का बन रहा है। अद्भुत योग, बाबा विश्वनाथ और बाबा काल भैरव के दर्शन के बाद नामांकन पीएम की जीत का संयोग बनाएंगे।

सभी नेताओं की तय की जारी जिम्मेदारी -वहीं, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नामांकन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल खुद तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है। बैठक में तय किया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी 12 मई को यूपी में अपनी जनसभा के बाद विशेष विमान से काशी पहुंचेंगे, इसके बाद केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Advertisement

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोक सभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बात दो बार वाराणसी आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ में दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया था। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौके पर मौजूद थें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page