Connect with us

वाराणसी

BHU : सीएचएस प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी का प्रयास नाकाम, विस्तृत जांच शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सीएचएस प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रसारित हो रही सूचनाओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। समन्वयक स्कूल प्रवेश परीक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारम्भिक जाँच में यह सामने आया है कि दो अभ्यर्थी कूटरचित (फर्जी) प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में डिजिटल माध्यम से छेड़छाड़ कर उसका दुरुपयोग करने का प्रयास किया गया।

Loading...

प्रशासन ने दोनों अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच कराई जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page