Connect with us

वाराणसी

Air India : बाली-दिल्ली फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। खराब मौसम के कारण बाली से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बीती रात लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मौसम की खराबी से दिल्ली में दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

फ्लाइट की लैंडिंग के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को थोड़ी देर के लिए रुकना पड़ा, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित रहे। स्थिति सामान्य होने के बाद देर रात विमान को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

इस आपात स्थिति के कारण यात्रियों में कुछ समय के लिए असहजता रही, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन स्टाफ की तत्परता से सभी को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Advertisement

इस बीच एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और एयरलाइन की ओर से जारी अपडेट पर ध्यान दें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page