Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : दिव्यांग श्रद्धालु के लिये फरिश्ता बनी जीआरपी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस की मानवता और सेवा भाव की मिसाल देखने को मिली, जब उन्होंने एक दिव्यांग श्रद्धालु की मदद कर उसे उसकी ट्रेन तक सुरक्षित पहुंचाया।

मंगलवार दोपहर 1:40 बजे, नए फुट ओवर ब्रिज पर निरीक्षण के दौरान महिला यात्री गायत्री ने पुलिस से सहायता मांगी। उनके साथ व्हीलचेयर पर बैठे कर्नाटक के वीरू कोपल निवासी एस. उपेंद्र महाकाल एक्सप्रेस से ओंकारेश्वर जाने वाले थे। महिला की गुहार पर मुख्य आरक्षी अश्वनी सिंह और उमेश यादव ने तुरंत पहल की और दिव्यांग श्रद्धालु को गोद में उठाकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया। इसके बाद व्हीलचेयर की मदद से उन्हें प्लेटफार्म नंबर 10 पर खड़ी महाकाल एक्सप्रेस की सीट तक सुरक्षित बैठाया।

Loading...

जीआरपी के इस सहृदय और अनुकरणीय कार्य को देखकर महिला यात्री, दिव्यांग श्रद्धालु और अन्य यात्रियों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की। यह घटना साबित करती है कि जीआरपी पुलिस सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सेवा और सहयोग में भी तत्पर रहती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page