आजमगढ़
दहेज के लिए प्रताड़ित विवाहिता ने की खुदकुशी, तीन गिरफ्तार
आजमगढ़ (जयदेश)। दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र हुई। मिली जानकारी के अनुसार देववरन यादव ने थाना सरायमीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी रीना की शादी 8 साल पहले इन्द्रभान यादव से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले रीना को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।
इस प्रताड़ना से तंग आकर रीना ने रविवार आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिनमें इन्द्रभान यादव (पति), जियालाल यादव (ससुर), चन्द्रावती यादव (सास), रामा (ननद), ब्यूटी (भांजी), और रीता (जेठानी) शामिल थे।
पुलिस ने सोमवार एक मुखबिर की सूचना पर करछा मन्दिर के पास से आरोपियों इन्द्रभान यादव, जियालाल यादव और चन्द्रावती देवी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों का चालान न्यायालय में किया गया।
