Connect with us

वाराणसी

पति का शव लेकर डीआरएम ऑफिस पहुंची पत्नी, अधिकारियों पर लगाये गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी जहां जूनियर इंजीनियर (जेई) मुरली यादव की पत्नी अपने पति का शव लेकर डीआरएम ऑफिस पहुंची और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। पत्नी रेखा यादव का कहना है कि उनके पति पहले से बीमार थे, फिर भी अधिकारियों ने उन्हें जबरन आजमगढ़ ट्रांसफर कर दिया, जहां उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि मुरली यादव पहले औड़िहार में तैनात थे, जहां उनका एक्सीडेंट हुआ था और सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बावजूद उनका ट्रांसफर आजमगढ़ कर दिया गया। पत्नी और दोनों बेटियां डीआरएम ऑफिस में फूट-फूटकर रोईं और न्याय की मांग की। परिवार ने अधिकारियों पर लापरवाही और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

रेखा यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10:52 बजे उनके पति का आखिरी कॉल आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह साइट पर जा रहे हैं। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। जब दोपहर में भी संपर्क नहीं हुआ, तो वे घबरा गईं और खोजबीन शुरू की। आजमगढ़ के गोरा बाबा मंदिर के पास जहां ब्रिज का काम चल रहा था, वहां पहुंचकर उन्होंने पति को तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

आरपीएफ से मदद मांगने पर भी निराशा हाथ लगी। पुलिस से संपर्क करने पर कहा गया कि सुबह आकर गुमशुदगी का पोस्टर बनवाएं। लेकिन अगली सुबह पुलिस से बात चल ही रही थी कि अचानक कॉन्स्टेबल का फोन आया कि गोरा बाबा मंदिर के पास एक शव मिला है। वहां पहुंचने पर देखा कि वह उनके पति का शव था।

Advertisement

रेखा यादव का आरोप है कि उनके पति पहले मध्य प्रदेश में सीनियर सेक्शन इंजीनियर थे, लेकिन माता-पिता की सेवा के लिए यहां आए और डिमोशन लेकर काम किया। कुछ दिन पहले औड़िहार में ड्यूटी के दौरान उनका एक्सीडेंट हुआ था, जिससे वे शारीरिक रूप से कमजोर हो गए थे। इसके बावजूद अधिकारियों ने जबरन उनका ट्रांसफर किया और अब उनकी मौत हो गई।

उनकी दो छोटी बेटियां हैं और अब परिवार के सामने गुजारे की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने औड़िहार स्टेशन पर तैनात कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page