Connect with us

आजमगढ़

फूलपुर में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ (जयदेश) थाना-फूलपुर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 20 जून 2024 को पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अभियुक्त रामकृत, पुत्र बासुदेव, निवासी ग्राम गण्डी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़, उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।

इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.-339/2024, धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान, पीड़िता की बरामदगी, बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 366/376 भादवि और ¾ पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

Loading...

शनिवार को उपनिरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामकृत, पुत्र बासुदेव, निवासी ग्राम गण्डी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को जगदीशपुर पुलिया मोड़ से समय करीब 10:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय में किया गया

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page