Connect with us

अपराध

बीएचयू कैंपस में दो गुटों में हिंसक झड़प, छात्र को दी जान से मारने की धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार को दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक छात्र और उसके दो दोस्तों पर जानलेवा हमला किया गया। लंका थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, एमएसडब्ल्यू के छात्र सजल सिंह और उनके दो साथियों विशाल सिंह और विनय सिंह के साथ करीब 10 लोगों ने मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने सजल के मुंह में पिस्टल डालकर गला दबाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घटना सिंहद्वार के पास तब हुई जब सजल और उनके दोस्त ट्रॉमा सेंटर से लौट रहे थे। आरोप है कि बीएचयू से निष्कासित छात्र अजय प्रताप सिंह अपने साथियों के साथ वहां मौजूद था, जिसने उन्हें घेरकर हमला किया। बीच-बचाव करने आये विशाल और विनय पर भी बेरहमी से वार किया गया। इस मामले में लंका पुलिस ने अजय प्रताप सिंह और उसके नौ अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Loading...

लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से बीएचयू परिसर में दहशत का माहौल है, वहीं छात्रसंघ और विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page