Connect with us

मऊ

मऊ में साइबर ठगी, पुलिस ने पीड़ित को लौटाए पैसा

Published

on

Loading...
Loading...

दोहरीघाट (मऊ)। साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हेमई निवासी शिवम यादव के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी गई पूरी रकम वापस मिल गई। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र और एसपी मऊ के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने यह कार्रवाई की।

ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 1,00,700 रुपये की ठगी गई राशि को फ्रीज कराकर वापस कराया। इस पूरी प्रक्रिया में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार, महिला कॉन्स्टेबल प्रज्ञा शुक्ला और कॉन्स्टेबल अमित कुमार मिश्रा की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Loading...

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन लिंक, कॉल या ट्रांजैक्शन से सतर्क रहें और साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page