Connect with us

मऊ

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय ज्ञान परंपरा के महान चिंतक थे। उन्होंने भारतीय जनसंघ की विचारधारा को मजबूत किया और अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया। वे सामाजिक समरसता के प्रतीक थे और उनके व्यक्तित्व में एक शिक्षाविद, प्रखर वक्ता और लेखक की प्रतिभा समाहित थी।

Loading...

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं, और समाज सेवा में सक्रिय योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page