Connect with us

बलिया

आरक्षण बंटवारे को लेकर जनता क्रांति पार्टी की पदयात्रा शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

रसड़ा (बलिया) (जयदेश। जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के नेतृत्व में आरक्षण बंटवारे को लेकर एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पार्टी कार्यालय पवाइनार से 10 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान के नेतृत्व में सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा 11 फरवरी 2025 को मऊ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य उन लोगों को आरक्षण का लाभ दिलाना है, जो अब तक इससे वंचित हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग आरक्षण को लूट रहे हैं और उसे बांटने से रोक रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को आरक्षण का लाभ गलत तरीके से उठाने वाला बताया, जबकि भारतीय जनता पार्टी को ऐसे लोगों का समर्थक करार दिया।

Loading...

कमलेश चौहान ने कहा कि अति पिछड़ा और अति दलित समाज को एकजुट होकर अपनी लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। इस पदयात्रा में राष्ट्रीय संगठन मंत्री मटरू चौहान, जयबहादुर चौहान, मंडल अध्यक्ष आजमगढ़ सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page