Connect with us

पूर्वांचल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वाराणसी प्रवास : 14 दिसंबर को होगा महापौर सम्मेलन, प्रधानमंत्री करेंगे संबोधित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी ।श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बनारस में देश भर से आए दो सौ महापौर का सम्मेलन होगा । इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को संबोधित करेंगे । इस संबंध में कार्ययोजना बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय सहित प्रदेश सरकार को प्रेषित कर दी गई । प्रधानमंत्री कार्यालय से स्वीकृति मिलते ही कार्यक्रम फाइनल कर दिया जाएगा । खास यह कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए स्थल में बदलाव कर दिया गया है ।

इसके लिए पहले रुद्राक्ष सम्मेलन केंद्र का चयन किया गया था । अब इसके लिए बरेका को चिह्नित किया गया है । आयोजन की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन को उठानी है । निगम प्रशासन ने छावनी क्षेत्र के होटल में बाहर से आए दो सौ महापौर को ठहरने के लिए व्यवस्था की है ।

Loading...

महापौर दल 14 दिसंबर की सुबह नौ बजे के बाद सारनाथ भ्रमण के लिए निकलेगा। म्यूजियम, पुरातत्व अवशेष स्थल, धमेख स्तूप और महात्मा बुद्ध के मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दोपहर को भोजन का इंतजाम कचहरी स्थित बनारस क्लब में किया गया है ।

दोपहर बाद से बरेका में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो जाएंगे । सम्मेलन के बाद शाम को गंगा आरती दर्शन के लिए दशाश्वमेध के लिए रवाना होंगे। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए महापौर दल जाएगा । 15 दिसंबर को सभी बनारस से अपने-अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page