Connect with us

चन्दौली

बरहनी में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली (जयदेश)। बरहनी क्षेत्र में रविवार को 76 वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें सरकारी व अर्ध- सरकारी विद्यालयों में तिरंगा फहराया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय नूरी में प्रधानाध्यापक अजय कुमार यादव ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय सिकठा में ग्राम प्रधान राजीव रंजन सिंह व मनीष राय ने ध्वजारोहण किया।

सरस्वती विद्यापीठ इण्टर कालेज नूरी में पूर्व ग्राम प्रधान मनीष सिंह व विद्यालय के प्रबंधक शशांक सिंह ने किया। कंपोजिट विद्यालय डैना में प्रधानाध्यापक कौलेश्वर दुबे ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय गोरखां में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मौर्य ध्वजारोहण ने किया। कंपोजिट विद्यालय अदसड़ में प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर आजाद व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. जय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

Loading...

इसके अलावा, कंपोजिट विद्यालय तेल्हारा में प्रधानाध्यापक अच्युताय नंद त्रिपाठी व दिनेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। कंपोजिट विद्यालय दैथा में प्रधानाध्यापक मो.अख्तर आजाद अंसारी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय चिरईगांव में प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। शांति देवी पब्लिक स्कूल अरंगी में पूर्व शिक्षक धनंजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय पोखरा में प्रधानाध्यापक मो.वकिल ने ध्वजारोहण किया। कंपोजिट विद्यालय डिग्घी में प्रधानाध्यापक राम आशीष यादव ने ध्वजारोहण किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page