Connect with us

चन्दौली

“संविधान हमारे देश की आत्मा है” : सुशील सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

धीना (चंदौली)। बरहनी विकासखंड के पसाई गांव में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर विधायक ने कहा, “संविधान हमारे देश की आत्मा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घर में संविधान की प्रति रखनी चाहिए। यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य संविधान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।”

Loading...

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के मूल्यों और उसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अभियान आने वाली पीढ़ी को संविधान की अहमियत से अवगत कराने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने कभी बाबा साहेब अंबेडकर का सही मायने में सम्मान नहीं किया।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष इंद्रजीत बिंद, रमेश राय, संजय उपाध्याय, जयप्रकाश उपाध्याय, बंधु राम, ग्राम प्रधान निधि खरवार, ज्योति राजभर, जयप्रकाश सिंह और दीपक श्रीवास्तव समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page