Connect with us

मुम्बई

अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री के होनहार अभिनेता अमन जायसवाल का शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 22 वर्षीय अमन, जो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ और ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ जैसे शो में अपनी अदाकारी से सुर्खियां बटोर रहे थे शुक्रवार को एक ऑडिशन के लिए जाते वक्त हादसे का शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि अमन की बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने के आधे घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई।

‘धरतीपुत्र नंदिनी’ के लेखक धीरज मिश्रा ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “तुम हमेशा हमारी यादों में रहोगे। भगवान कितना निर्दयी हो सकता है, इसका एहसास तुम्हारे जाने से हुआ। अलविदा, अमन।”

अमन का सफर: बलिया से मुंबई तक
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखने वाले अमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में जगह बनाई। ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाकर उन्होंने लोगों का दिल जीता। इसके अलावा, ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में यशवंत राव फांसे का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Advertisement

2021 से 2023 तक प्रसारित इस शो में उनकी एक्टिंग को समीक्षकों और दर्शकों से प्रशंसा मिली। अमन ‘उड़ारियां’ जैसे लोकप्रिय शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

परिवार और फैंस शोकाकुल
अमन की अचानक मौत से उनका परिवार और प्रशंसक गहरे सदमे में हैं। युवा उम्र में उनके असमय निधन ने कई सवाल खड़े किए हैं। टीवी इंडस्ट्री ने एक और होनहार कलाकार को खो दिया है। अमन के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page