Connect with us

चन्दौली

नगर में निकाली गयी भव्य साई पालकी और शोभा यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

साई नाथ के वार्षिकोत्सव पर श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर में भंडारा आयोजित

चंदौली (जयदेश)। श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर के परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को मंदिर न्यास परिषद की ओर से भव्य साई पालकी व शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ नगर में निकाली गई। इस दौरान साई भक्त जयकारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। तत्पश्चात श्रीराम जानकी शिव मठ मंदिर पहुंचकर साईनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की गई।

Loading...

विदित हो कि प्रत्येक वर्ष 17 जनवरी को श्रीराम जानकी शिव मठ में स्थापित साईनाथ का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। शुक्रवार की प्रातः गाजे बाजे के साथ नगर में भव्य साई पालकी व शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल भक्त जयकारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किए। तत्पश्चात मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से बाबा का पूजन अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की।

वहीं आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य किया। इस दौरान मंदिर परिसर में बज रहे भक्ति संगीत से पूरा नगर गुजायमान रहा। इस मौके पर कृष्णा मोदनवाल, विनोद निगम, प्रद्युम्न अग्रवाल, नारायन दास जायसवाल, अशेष गुप्ता, नारायण अग्रहरि, पत्रकार गणेश प्रसाद गुप्ता, शंख गुरू, अवध बिहारी सिंह, पत्रकार अभिषेक जायसवाल, संदीप अग्रहरि, संजय अग्रहरि, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page