Connect with us

चन्दौली

परिवर्तन सेवा समिति ने वृद्धा आश्रम में बांटे शॉल

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। कड़ाके की ठंड और शीतलहरी के प्रकोप को देखते हुए परिवर्तन सेवा समिति ने वृद्धा आश्रम में 90 बुजुर्गों को शॉल वितरित किए। समिति के इस प्रयास ने वृद्धजनों को ठंड से राहत दिलाने का काम किया।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंदेश्वर जायसवाल ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य गरीबों और असहायों की सेवा करना है। उन्होंने कहा, “कंबल का उपयोग मुख्यतः रात्रि में होता है, लेकिन शाल बुजुर्गों को दिनभर गर्मी प्रदान करेगा। यह सोचकर हमने शाल वितरण का निर्णय लिया।” समिति के इस नेक कार्य की सराहना स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है।

Loading...

चंदेश्वर जायसवाल ने यह भी जानकारी दी कि समिति हर वर्ष 1000 कंबल वितरण का लक्ष्य रखती है। विभिन्न गांवों से सूची प्राप्त हो चुकी है और जल्द ही वहां जाकर कंबल वितरण किया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि ठंड के कारण एक भी मौत न हो।

इस अवसर पर गुरदीप सिंह, दिलीप जायसवाल, प्रशांत गुप्ता, अरविंद जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, आशीष लक्ष्य, विष्णु जायसवाल, निखिल गुप्ता और आयुष कुमार उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page