Connect with us

चन्दौली

आईजी मोहित गुप्ता ने किया सदर कोतवाली का निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा

चंदौली (जयदेश)। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) मोहित गुप्ता ने गुरुवार को चंदौली जिले में सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरक, शौचालय, हवालात, और मालखाना की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और खड़े वाहनों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए।

मालखाना व पीआरवी वाहनों का निरीक्षण:
आईजी ने मालखाना मुहर्रिर को निर्देशित करते हुए कहा कि माल का निस्तारण जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। पीआरवी वाहनों की जांच के दौरान उन्होंने रिस्पांस टाइम को कम करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में पुलिस सहायता समय पर उपलब्ध हो सके।

पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा:
सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया। आईजी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। ग्राम चौकीदारों को भी निर्देशित किया गया और उनकी सराहना करते हुए उन्हें कंबल वितरित किए गए।

जनसुनवाई व महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा:
आईजी ने जनसुनवाई और महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज शिकायतों का अवलोकन किया और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निस्तारण किया जाए।

Advertisement


आईजी ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती प्रक्रिया के शारीरिक मापतौल परीक्षण का निरीक्षण किया। साथ ही, विगत दिनों पुलिस चौकी के समीप हुई चोरी की घटना की जांच तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि चोरी की घटना की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर द्वारा की जा रही है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार राय, और थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आईजी मोहित गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करने की हिदायत दी। साथ ही, पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page