Connect with us

चन्दौली

पटपरा गांव में सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन में धांधली का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

सकलडीहा (चंदौली) जयदेश। पटपरा गांव में सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12 जनवरी को आयोजित बैठक ग्रामीणों के हंगामे की भेंट चढ़ गई, जिसके चलते एक पक्ष ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने बैठक को रद्द करते हुए नई तिथि 28 जनवरी निर्धारित कर दी।


ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन की प्रक्रिया को एक व्यक्ति के पक्ष में पूरा कर लिया गया। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए आवंटन प्रक्रिया की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया पत्रक:
इस मामले को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी विजय कुमार से मुलाकात की और उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा। पत्रक में ग्रामीणों ने दुकान आवंटन प्रक्रिया को रद्द कर पुनः निष्पक्ष जांच कर सक्षम अधिकारी द्वारा आवंटन करने की मांग की।ग्रामीणों की ओर से सोमेश्वर चौहान, बब्बू सिंह, बसंती, संजय, और मंगीता जैसे प्रमुख लोगों ने इस मामले को उठाया है।

ग्रामीणों की मांग:

Advertisement
  1. दुकान आवंटन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच।
  2. दोषियों पर कार्रवाई।
  3. सक्षम अधिकारी के माध्यम से नई प्रक्रिया शुरू करना।


सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन को लेकर अगली बैठक 28 जनवरी को प्रस्तावित है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page