Connect with us

मिर्ज़ापुर

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिलाई नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। चुनार कचहरी नव युवक अधिवक्ता समिति की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 जनवरी 2025 को संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्यमंत्री और मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष एडवोकेट अनमोल सिंह, उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, महामंत्री एडवोकेट अजय कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने पद की शपथ ली। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ. जगदीश सिंह पटेल रहे।

मिर्जापुर के विकास के लिए संकल्पित
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा, “मिर्जापुर की विकास यात्रा 2014 से शुरू हुई थी और यह आप सबके आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रही है। कचहरी परिसर और जनता की सुविधाओं के लिए मैंने अपने पिछले कार्यकालों में कई प्रयास किए हैं और आगे भी जारी रखूंगी।”

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि मिर्जापुर के नागरिकों ने तीसरी बार उन पर भरोसा जताया है और यह उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इस विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिले में विकास की हर संभव परियोजना पहुंचे।

जनपद में आईं कई विकास योजनाएं
अनुप्रिया पटेल ने अपने पिछले दो कार्यकालों को पूरी तरह विकास को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि चुनार क्षेत्र को बड़ी परियोजनाओं से लाभ मिला है और यह सिलसिला तीसरे कार्यकाल में भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनपदवासियों तक पहुंचाने के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम में उन्होंने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल सहित प्रदेश, जिला, विधानसभा, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page