Connect with us

दुर्घटना

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी (मिर्जामुराद)। जनपद में मंगलवार देर रात वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित रिंग रोड फेज-2 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेहंदीगंज गांव के पास टर्निंग पॉइंट पर हुआ, जब दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

सीतापुर जिले के कमालपुर थाना अंतर्गत ग्राम प्रताप बीहड़ निवासी रूद्र पाल (35) अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर रखौना से हरहुआ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में रूद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई।

Loading...

हादसे में मंझनपुर अड़हरा थाना क्षेत्र के ग्राम अदोहा निवासी राजेंद्र यादव (32), डटपुरवा निवासी कुंदन (22), और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा। डॉक्टरों ने रूद्र पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल एक घायल व्यक्ति घटनास्थल से भाग गया। पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और टर्निंग पॉइंट पर आपस में टकरा गईं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page