Connect with us

दुर्घटना

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Published

on

वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के धौरहरा गांव से वाराणसी जा रहे बाइक सवार दो लोगों को मठिया मोड़ के पास स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, धौरहरा गांव निवासी राजूराम (35) अपने साथी रामाश्रय (55) के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मठिया मोड़ के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।

घटना में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामाश्रय को मृत घोषित कर दिया। घायल राजूराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक रामाश्रय के परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी लालमती का रो-रोकर बुरा हाल है। रामाश्रय अपने पीछे तीन लड़के और तीन लड़कियां छोड़ गए हैं। परिवार के लड़के मजदूरी करते हैं, जबकि दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कार्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page