Connect with us

अपराध

दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने कोर्ट में दी धमकी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। नदेसर क्षेत्र के काशीराज अपार्टमेंट की छत पर 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी गोलू उर्फ आशीष कुमार ने पेशी के दौरान पीड़िता की मां को धमकी दी। इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर कैंट थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Loading...

पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह अपनी बच्ची के केस में कोर्ट में पैरवी करने पहुंची थीं, तब आरोपी गोलू ने धमकी दी। घटना 26 जून 2024 की है, जब 12 वर्षीय बालिका देर शाम घर से लापता हो गई थी। दो दिन बाद, 28 जून की सुबह उसका शव बरामद हुआ था। इस मामले में पहले से ही गोलू सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page