Connect with us

अपराध

बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों में पीड़िता के पड़ोसी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता ने बताया कि, उस दिन मैं प्रतिदिन की तरह काम करने के लिए वाराणसी गया था। उन्होंने गांव के ही बाप और उसके बेटे सहित तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उस दिन मेरी बेटी मकान के पीछे एक दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गई थी।

Loading...

इस दौरान बेटी को बहलाकर आरोपियों ने उसके कपड़े उतारकर गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिर्जामुराद थाने पर लिखित रूप से दी गई, लेकिन सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मिर्जामुराद पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, रखौना गांव निवासी अमित कुमार उर्फ रोशन, संदीप कुमार उर्फ सैंडी और उनके पिता कैलाश के खिलाफ बलात्कार, लैंगिक उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से ले रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page