Connect with us

अपराध

कपसेठी पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपसेठी पुलिस ने 25,000 के इनामी अपराधी शिवपरसन मुसहर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कपसेठी रेलवे स्टेशन के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। शिवपरसन मुसहर, पुत्र स्वर्गीय डोमा मुसहर, निवासी ग्राम डुमरइथ, थाना भभुआ, जिला कैमूर, बिहार पर वाराणसी के कपसेठी, मिर्जामुराद और जंसा थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार शिवपरसन ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसने 2024 में बनौली, महाराजपुर, नेवादा, बेलवा, हरिहरपुर, मोतीकोट और मेहंदीगंज जैसे गांवों में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी के दौरान वह नकदी, गहने और अन्य कीमती सामान चुराता था।

Loading...

शिवपरसन ने बताया कि चोरी का सामान साथी सुदर्शन बेचता था और बिक्री की जानकारी उससे साझा नहीं करता था। चोरी के धन और सामान को आपस में बांटकर आरोपी अपने शौक और खर्च पूरे करते थे।

पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर अन्य मामलों की जांच शुरू कर दी है। शिवपरसन के साथी और चोरी का सामान बेचने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page