आजमगढ़
मिशन शक्ति फेज-5: महिलाओं को सुरक्षा और स्वावलंबन पर किया गया जागरूक
आजमगढ़ (जयदेश)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में 02 जनवरी 2025 को जनपद आजमगढ़ के सभी थानों में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
इस अभियान के दौरान महिला और बच्चों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, बाल विवाह, पॉक्सो कानून और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा महिलाओं के खिलाफ हिंसा से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), वन स्टॉप सेंटर (181), साइबर हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन (102), एंबुलेंस सेवा (108) और जनसुनवाई पोर्टल की जानकारी प्रदान की गई।
इसके अलावा स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क और राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग से भी मदद प्राप्त करने की जानकारी दी गई। जनपद के सभी थानों द्वारा पुलिस पाठशाला और चौपाल का आयोजन किया गया, ताकि महिलाएं और छात्राएं इन मुद्दों के प्रति जागरूक हो सकें।
