Connect with us

मऊ

नागेंद्र मद्धेशिया बने घोसी भाजपा मंडल अध्यक्ष

Published

on

घोसी (मऊ) (जयदेश)। भारतीय जनता पार्टी ने घोसी मंडल के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में नागेंद्र मद्धेशिया की नियुक्ति की है। उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल को देखते हुए संगठन ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।सोमवार दोपहर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर नागेंद्र मद्धेशिया का स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिला भाजपा प्रतिनिधि रविन्द्र उपाध्याय, उपसभापति चीनी मिल रजनीश राय, पूर्व जिला मंत्री भाजयुमो वरुण दुबे, पूर्व सभासद मनोज शर्मा, अभय तिवारी, मुन्ना साहनी, तस्सु भाई, विनोद यादव, एहतेशाम शेख, सूरज राय, बबलू गुप्ता, गुड्डन श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर और राजेश भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page