मऊ
भूमि सुधार में लेखपालों को एसडीएम का खास प्रशिक्षण
मऊ के मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र घोसी में एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने लेखपालों को महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने मिलजुला गाटा के विभाजन की धारा 30 और मत्स्य आवंटन से संबंधित धारा 61 के तहत भूमि से जुड़े कानूनी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लेखपालों को भूमि सुधार और आवंटन की प्रक्रिया में सुधार लाने और सही दिशा में कार्य करने के लिए आवश्यक कानूनी ज्ञान प्रदान करना था। एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि लेखपालों की भूमिका भूमि सुधार के कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
सही जानकारी और समझ के साथ काम करने से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद पांडे ने एसडीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें विधि और नियमों की गहरी जानकारी है। इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थ नगर और गोरखपुर में भी इसी तरह का प्रशिक्षण दिया है।
