Connect with us

वाराणसी

महारक्तदान शिविर में 89 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Published

on

Loading...
Loading...

पिंडरा (वाराणसी)। अभ्युदय सेवा समिति, देवदूत हेल्पिंग हैंड्स, बी काइंड इंडिया, और सनातन ब्रह्म समाज के संयुक्त तत्वावधान में आज अनमोल पाली क्लिनिक हॉस्पिटल पर महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जौनपुर, आजमगढ़, शाहगंज और वाराणसी के 89 लोगों ने रक्तदान कर मानवीयता का परिचय दिया।

शिविर की मुख्य अतिथि एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को लैपटॉप बैग उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों को इसे जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह और थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में डॉ. रंगनाथ दुबे, संरक्षक दिलीप दुबे, बी काइंड इंडिया के संस्थापक नारायण सिंह, देवदूत हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक दुर्गेश सिंह, और सनातन ब्रह्म समाज के संस्थापक विपिन पांडेय का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा तहसीलदार विकास कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार राधेश्याम यादव, विशाल गुप्ता, अनुपम सिंह, अमिताभ दुबे, सुनिल पाल, रमेश सिंह रामा, बलवंत सिंह, गौरव सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

बीएचयू ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर ने क्षेत्र के लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” के संदेश के साथ यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page