Connect with us

वाराणसी

वाराणसी : विश्वकर्मा मार्शल आर्ट में दर्जनों बच्चों की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। विश्वकर्मा मार्शल आर्ट वाराणसी द्वारा दर्जनों बच्चों की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसे मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह (पूर्व कारगिल योद्धा), क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र कुमार कुशवाहा, रोहित चौहान (39 जीटीसी, गोरखा) और संस्था के संस्थापक रमाशंकर विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

इस अवसर पर, काशी सांसद खेल प्रतियोगिता के तहत डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप और चंदौली में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं का स्वागत माल्यार्पण कर किया गया।बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Loading...

कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा, आशीष कुमार, साहिल मौर्या, दीपू मौर्या, करन भारद्वाज, रेहान अंसारी, चांदनी चौहान, साधना गुप्ता, पलक विश्वकर्मा, तेजस्विनी विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। संचालन विवेक विश्वकर्मा ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page