Connect with us

वाराणसी

गुरु गोविंद सिंह के 358वें प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। खालसा पंथ के संस्थापक और धर्म रक्षक गुरु गोविंद सिंह जी के 358वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर रविवार को वाराणसी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा दोपहर 12:30 बजे गुरुद्वारा बड़ी संगत (नीची बाग) से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम को गुरुद्वारा नीची बाग में संपन्न हुई।

शोभायात्रा में गुरुग्रंथ साहिब की सवारी को फूल मालाओं और बिजली की झालरों से सजाया गया था। इस धार्मिक आयोजन में पंज प्यारे पैदल और घोड़े पर चल रहे थे। महिलाओं और पुरुषों ने गुरुवाणी और शबद कीर्तन के माध्यम से श्रद्धा प्रकट की।

जयपुर से आई जितेंद्र सिंह गतका पार्टी ने शस्त्र कला का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। चंडीगढ़ के पंजाबी पाइप बैंड और स्थानीय बैंडों ने मधुर धुनों से शोभायात्रा को और भव्य बना दिया।

गुरुनानक इंग्लिश स्कूल गुरुबाग, गुरु नानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज, और गुरु नानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर के बच्चों ने विशेष पोशाक पहनकर शबद गायन किया और जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान बच्चे “स्वच्छ काशी” के संदेश के साथ सफाई करते भी नजर आए।

Advertisement

यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरु ग्रंथ साहिब की आरती उतारी गई और अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page